शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की मौत, 16 घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव बरामद

भिलाई। शिवनाथ नदी के एनीकेट सहित नदी के अन्य हिस्सों में लगातार लोगों के डूबने की खबरें सामने आ रही हैं। ज्यादातर मामलों में लापरवाही  सामने आई है। तो कुछ मामलों में लोगों ने आत्महत्या की है शिवनाथ नदी इन दिनों अपने पूरे उफान पर है बावजूद इसके लोग नदी तट पर जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अहिवारा निवासी 27 वर्षीय युवक की पथरिया चौक शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई|

 युवक बेहद गहराई में चला गया था कंट्रोल रूम दुर्ग के माध्यम से जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह को इस हादसे की जानकारी मिली जिसके तत्काल बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया यहां एसडीआरएफ के जवानों द्वारा दीप ड्राइविंग और वृहद सर्च ऑपरेशन चलाकर व्यक्ति के शव को नदी की गहराई से बाहर निकल गया। मृतक की उम्र 27 वर्ष बताई गई है।

 ऐसे ही एक हादसे में एक दूसरे व्यक्ति की भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी  एसडीआरएफ की टीम द्वारा शव को बाहर निकाला गया। गौरतलब है की एसडीआरएफ की टीम द्वारा अनेकों शवों को अब तक नदी से निकाला जा चुका है कुछ दिनों पूर्व जुनवानी नाले में बहे दो युवकों के शव को भी एसडीआरएफ की टीम द्वारा निकाला गया था।

 जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग की वजह से एसडीआरएफ की टीम ने अनेक सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। नागेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से एनीकेट अथवा नदी के तट पर बिना किसी कारण नहीं आने की अपील करी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *