धमधागढ़ गोंड महासभा ने विरोधियों का पुतला फूंका मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। केन्द्रीय गोंड महासभा, धमधागढ़ कचहरी धुर्वा देवालय सिविल लाइन दुर्ग के पदाधिकारियों द्वारा समाज के विरोधियों का पुतला दहन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

महासभा के अध्यक्ष मंगलदास ठाकुर (एम.डी. ठाकुर) ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 04 मई को रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के आदेश पर स्थगन (स्टे) प्रदान किया गया है। इसके अलावा न्यायालय ने 17 अप्रैल को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप सचिव के उस आदेश को यथावत रखा है, जिसमें 17 फरवरी को केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के आदेश को विधिवत रूप से मानते हुए मंगलदास ठाकुर (एम.डी. ठाकुर) को अध्यक्ष घोषित किया गया है।

इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सोमवार की शाम केंद्रीय गोंड महासभा के लोग

सिविल लाइन से रैली निकाल कर दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां उन्होंने पटेल चौक पर एक साथ चार पुतले जलाए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी नाकेबंदी कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *