केरल में बड़ा राजनीतिक बदलाव: VD सतीशन ने CM पद की ली शपथ, नई सरकार का आगाज़

भोपाल/तिरुवनंतपुरम: केरल में एकतरफा जीत के बाद आज कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में नई सरकार का गठन हुआ।

वीडी सतीशन ने अपने साथ कुल 20 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इस दौरान राजनीतिक हलचल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भी मौजूदगी रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के कई वरिष्ठ और प्रमुख चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनमें सन्नी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, ए पी अनिल कुमार, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, के ए तुलसी, एम लीजू, रोजी एम जॉन और ओजे जनिश ने मंत्री पद की शपथ ली।

इसके अलावा आईयूएमएल के इन शमसुद्दीन, पीके बशीर, कुन्हालीकुट्टी और अब्दुल गफूर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

सहयोगी दलों से भी कई नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें केरल कांग्रेस के मॉन्स जोसेफ, रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस के अनूप जैकब और सीपीएम के सीपी जोन का नाम शामिल है।

नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, और अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के आगामी फैसलों और नीतियों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *