दुर्ग ब्रेकिंग: बड़े ठेका कारोबारी चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED की दबिश, सरकारी प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच जारी

दुर्ग | 30 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दिग्गज कारोबारी और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर और दफ्तर पर दबिश दी है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से पूरे व्यापारिक जगत और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम पुलगांव स्थित चतुर्भुज राठी के ‘अमर इंफ्रा’ नामक ऑफिस पहुंची है। चतुर्भुज राठी जिले के बड़े ठेका कारोबारियों में शुमार हैं और उनके पास राज्य के कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईडी की यह टीम बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स में हुए लेन-देन और कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में पहुंची है। टीम फिलहाल ऑफिस और घर के दस्तावेजों को खंगाल रही है और परिवार व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर ठिकानों के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *