मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान का माध्यम बन रही है। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित ग्राम दाउकापा में दर्ज एक शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जर्जर सड़क का निर्माण कराया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, जल जीवन मिशन के तहत गांव में प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। इस दौरान वार्ड क्रमांक-13 में सड़क खोदकर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन बाद में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे मार्ग गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते में बदल गया था, जिससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या से परेशान वार्ड निवासी करन साहू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विभाग की त्वरित पहल के बाद वार्ड क्रमांक-13 में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को पहले से बेहतर स्थिति में बहाल कर दिया गया। सड़क बनने के बाद अब ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।

करन साहू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत का शीघ्र निराकरण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से गांव के लोगों की बड़ी समस्या दूर हो गई है और अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *