वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने गुरुवार को रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम का निरीक्षण किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और उपभोक्ताओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होती हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि जीके इलेक्ट्रिक शोरूम क्षेत्र के लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रिकल उत्पाद और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करेगा।  चौधरी ने कहा कि व्यापार और उद्योग की प्रगति से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है, जिससे समग्र विकास को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का अवलोकन किया और संचालकों को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *