–लोकतंत्र प्रहरी/छत्तीसगढ़ | दुर्ग एफसीआई गोदाम में खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई.सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया।गुरुवार को दोपहर 12 के करीब एफसीआई गोदाम में खड़ी खाली परमिल सिंह की ट्रक में अचानक आग लग गई ।
जिसकी सूचना आस-पास मौजूद लोगों ने अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दिया, सूचना मिलते ही महेंद्र चंदेल,मुख्तार अली,राजेश साहू ,धर्मेन्द्र साहू दमकल की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
जिला सेनानी व जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, तत्काल दमकल की टीम मौके पर पहुंची जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।मोहन नगर पुलिस आगजनी की जाँच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।