भिलाई। भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन का आम चुनाव मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंडियन कॉफी हाउस, सुपेला के सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। पंजीयक व्यवसायिक संघ के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सहायक श्रमायुक्त दुर्ग पायल शर्मा मौजूद रहीं। उनके सहयोगी के रूप में श्री पाल और श्री वसंत वर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रमोद कुमार मिश्र ने किया। चुनाव अधिकारी का स्वागत एचएस मिश्रा ने किया, जबकि श्री पाल का स्वागत प्रमोद कुमार मिश्र और श्री वसंत वर्मा का स्वागत डीके सिंह ने किया।
एचएस मिश्रा बने यूनियन के अध्यक्ष
चुनाव अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद प्रमोद कुमार मिश्र ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। सबसे पहले आम सभा की अध्यक्षता के लिए नाम प्रस्तावित किए गए। डीके सिंह ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एचएस मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सदन ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। इसके बाद प्रेम सिंह चंदेल ने एचएस मिश्रा का स्वागत किया।
इसके बाद यूनियन के सम्मानित सदस्यों के नाम सदन के सामने रखे गए। अध्यक्ष पद के लिए डीके सिंह ने एचएस मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा। हरिराम यादव और टीकाराम साहू ने इसका समर्थन किया। सदन के सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव का समर्थन किया।
अध्यक्ष पद के लिए अन्य किसी नाम का प्रस्ताव नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने एचएस मिश्रा को भिलाई श्रमिक सभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इस घोषणा के बाद सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।

डीके सिंह बने महासचिव
इसके बाद महासचिव पद के लिए नाम मांगे गए। जेके गहिने ने महासचिव पद के लिए डीके सिंह का नाम प्रस्तावित किया। धनीराम सोनवानी और राजेश शर्मा ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
महासचिव पद के लिए अन्य कोई नाम सामने नहीं आने पर चुनाव अधिकारी ने डीके सिंह को महासचिव निर्वाचित घोषित किया। सदन ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया।
शेष पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष और महासचिव को
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विनोद कुमार ने प्रस्ताव रखा कि यूनियन के शेष पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को दी जाए। सदन ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
इसके बाद एचएस मिश्रा और डीके सिंह ने चुनाव अधिकारी से पदाधिकारियों के चयन के लिए आधे घंटे का समय मांगा। चुनाव अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद दोनों ने विचार-विमर्श किया और आधे घंटे बाद पदाधिकारियों की सूची चुनाव अधिकारी को सौंप दी।
महासचिव डीके सिंह ने सभी पदाधिकारियों के नाम सदन के सामने पढ़कर सुनाए। सदस्यों ने करतल ध्वनि से सूची का समर्थन किया।
अध्यक्ष ने श्रमिकों के मुद्दों को मजबूत करने का दिया भरोसा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एचएस मिश्रा ने आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में ठेका श्रमिकों की स्थिति पर चर्चा करते हुए श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में भी यूनियन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों और अधिकारों के लिए यूनियन को मजबूती के साथ काम करना होगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाया जाएगा।
महासचिव ने यूनियन को मजबूत करने का दिया आश्वासन
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित महासचिव डीके सिंह ने सदन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि यूनियन को मजबूत करने के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उन्हें संगठन की ओर से उठाया जाएगा।
आम सभा में एचएस मिश्रा, प्रेम सिंह चंदेल, जी जोगेंद्र राव, हरिराम यादव, डीके सिंह, अशोक पंडा, जेके गहिने, एमके जगदाले, आदित्य माथुर, वीके पांडे, वीके सिंह, देशराज प्रसाद, त्रिलोक मिश्रा, एनके सिंह, अनिल कुमार जैन, राजेश शर्मा, नितेंद्र देशलहरे, विनोद कुमार, रघुवर गोंड, डीआर सोनवानी, टीकाराम साहू, विष्णु कुमार पटेल, नरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण बलराम यादव, दशरथ लाल पटेल, एससी रथ, ए चिन्ना, मिथिलेश सिंह, नितेश्वर ध्रुव, मनोज कुमार दास, पीके सौदागर, सूरज कुमार, दुर्गेश सोनवाने, एके मिश्रा, महफूज अहमद, अनु कुमार, शेषनाथ सिंह, सावित्री मिश्रा, बृजेश चौधरी, अभय पुरानिक, जेएस भट्टी, गुरदेव सिंह, राम विशाल कुंवर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, बीपी यादव, गुलाबचंद सोनी, इकबाल सिंह, पंकज शर्मा, मुकुंद पांडे, गोविंद सिंह, नेपाल सिंह, अभय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। भूतपूर्व सहायक श्रम आयुक्त संजय सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।