ग्लोबल संकेतों से टूटा सोना-चांदी का बाजार, दामों में भारी गिरावट

मुंबई लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दोनों कीमती धातुओं के दामों में करीब 1.47 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2026 के सोना कॉन्ट्रैक्ट ने पिछले बंद भाव 1,52,916 रुपए के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 1,52,891 रुपए पर कारोबार की शुरुआत की। दोपहर 12 बजे तक यह 0.27 प्रतिशत यानी 420 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,496 रुपए पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान सोने ने 1,52,358 रुपए का निचला स्तर और 1,53,161 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं चांदी में भी दबाव देखने को मिला। 3 जुलाई 2026 का चांदी कॉन्ट्रैक्ट पिछले बंद भाव 2,51,458 रुपए से गिरकर 2,47,749 रुपए पर आ गया, जो 1.47 प्रतिशत यानी 3,709 रुपए की गिरावट दर्शाता है। चांदी ने दिन के कारोबार में 2,46,544 रुपए का लो और 2,51,467 रुपए का हाई स्तर बनाया।

हाजिर बाजार में भी कीमतों में नरमी देखी गई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 552 रुपए गिरकर 1,50,094 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोना 1,37,922 रुपए से घटकर 1,37,486 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,12,985 रुपए से फिसलकर 1,12,571 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 4,421 रुपए टूटकर 2,47,067 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली, जहां सोना 0.29 प्रतिशत गिरकर 4,339 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.92 प्रतिशत गिरकर 69.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *