नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला, जिसने 2010 विश्व कप की यादें ताजा कर दीं। टूर्नामेंट के 5वें दिन खेले गए सभी चार मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए और किसी भी टीम को जीत नहीं मिल सकी। पूरे दिन में कुल 8 गोल जरूर हुए, लेकिन परिणाम के लिहाज से सभी मैच बेनतीजा रहे।
दिन का पहला मुकाबला स्पेन और डेब्यू कर रही केप वर्ड के बीच खेला गया। शानदार डिफेंस के दम पर केप वर्ड ने मजबूत मानी जाने वाली स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया और अपने पहले ही विश्व कप मैच में बड़ा सरप्राइज दिया।
दूसरा मुकाबला बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया, जो 1-1 से ड्रॉ रहा। मिस्र के इमाम ओशोर ने 20वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 66वें मिनट में बेल्जियम के मोहम्मद हैनी ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
तीसरे मैच में सऊदी अरब और उरुग्वे आमने-सामने थे। इस रोमांचक मुकाबले में भी दोनों टीमों ने 1-1 से अंक बांटे। सऊदी अरब के अल अमीरी ने 41वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई, लेकिन 80वें मिनट में उरुग्वे ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया।
दिन के आखिरी और सबसे रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड भिड़े। इस मैच में कुल 4 गोल हुए और मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। न्यूजीलैंड की ओर से एलिजाह जस्ट ने 7वें और 55वें मिनट में दो गोल किए, जबकि ईरान के लिए रमीन रिजालन और मोहम्मद मोहेबी ने गोल दागकर टीम को हार से बचाया।
इस तरह 5वें दिन का खेल पूरी तरह ड्रॉ के नाम रहा और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों के बावजूद कोई विजेता नहीं मिल सका।