- किसानों को उन्नत तकनीकों और योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, वैज्ञानिक करेंगे गांव-गांव संवाद
दुर्ग, 06 मई।जिले में 05 से 20 मई 25 तक ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ खरीफ 2026 प्रारंभ होने के पूर्व कृषि कार्यो की तैयारी आधुनिक तकनीकों, किसानों के लिए उपयोगी विभिन्न विभागीय योजनाओं फसलवार अनुशंसित मात्रा अनुसार संतुलित उर्वरक के प्रति जागरूक करने तथा किसानों के द्वारा फीडबैक के आधार कृषि अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा निर्धारण के उद्देश्यांे से अभियान चलाया जाएगा।
जिले में इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को शामिल कर 02 टीमें प्रति विकासखण्ड हेतु बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम एक दिन में एक ग्राम में जाएगी एवं जिले में कुल 72 ग्रामों में शिविर आयोजित कर किसानों से सीधा संवाद करेंगी। साथ ही किसानों से खेती संबंधी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान बनायेगी। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के अधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों के साथ साझा करेंगे, जिससे किसान शासन की योजनाओं का आसानी पूर्वक लाभ ले सकें।

विकासखण्ड पाटन हेतु रथ की रवानगी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं सासंद दुर्ग विजय बघेल विकासखण्ड दुर्ग हेतु रथ को तथा विकासखण्ड धमधा हेतु रथ की रवानगी अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर आई.सी.ए.आर./कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, कृषि/उद्यानिकी/मत्स्य पालन/पशुपालन विभाग के अधिकारीगण तथा कृषकगण उपस्थित रहें। जिले के किसानों से अपील की यह है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर उन्नत कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लें और वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण पायें