सेक्टर-2 भिलाई में गणेशोत्सव की धूम, मनोकामना मंदिर की थीम पर सजा भव्य पंडाल

भिलाई। न्यू आजाद गणेशोत्सव समिति, सेक्टर-2 भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। समिति इस वर्ष गणेशोत्सव का 42वां वर्ष मना रही है।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर समिति द्वारा तारापीठ स्थित मनोकामना मंदिर की थीम पर आकर्षक और भव्य पंडाल एवं झांकी तैयार की गई है। झांकी को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को ध्यान में रखते हुए सजाया गया है।

झांकी के माध्यम से पेड़-पौधों और हरियाली के संरक्षण के साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।

समिति पदाधिकारियों का कहना है कि गणेश उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसके माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण, पेड़-पौधों की सुरक्षा और पक्षियों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना इस वर्ष के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *