हनुमान सेवा समिति ने लिया संकल्प – हर के सहयोग से होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

कोहका, दुर्ग | कोहका जय हनुमान सेवा समिति की 68वीं मासिक बैठक आज दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई। परंपरा अनुसार हनुमान चालीसा पाठ एवं महावीर हनुमान जी की सूक्ष्म उपस्थिति मानते हुए बैठक का शुभारंभ किया गया।

बैठक के मुख्य निर्णय व सुझाव इस प्रकार रहे:

1. अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ शर्मा जी ने अधिक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की। नव आगंतुक भक्तों का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। सनातन धर्म में जनबल की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

2. आर्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास गुप्ता जी एवं भाजपा नेता शारदा प्रसाद गुप्ता जी सहित समाजसेवी बसंत शुक्ला, बसंत भारती, सुनील गुप्ता, मोहन प्रजापति जी का सम्मान किया गया।

3. मंदिर निर्माण पूर्णता के पश्चात 19 जनवरी 2027 से 23 जनवरी 2027 तक 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

4. नवनिर्मित 5 मंदिरों में स्थापित होने वाली प्रतिमाएं:

– बाबा यज्ञेश्वर महादेव सपरिवार

–  राम दरबार सपरिवार

–  राधे कृष्ण

– माँ शारदा देवी

– श्री लक्ष्मी नारायण

5. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अनुमानित व्यय लगभग 10 लाख रुपये होगा।

6. शेष निर्माण कार्यों हेतु सहयोग:

– फॉल सीलिंग (₹26,000) – विजय बहादुर सिंह जी

– एल्युमिनियम वर्क (₹30,000) – रामनिवास गुप्ता जी (राशि प्रदान)

– इलेक्ट्रिकल कार्य – मनीष गौर (अमन इलेक्ट्रिकल)

– शेड निर्माण – गुप्त दान ₹50,000 + शारदा प्रसाद गुप्ता जी ₹11,000 + सुनील गुप्ता ₹5,000

– पेंटिंग कार्य (₹40,000) – सहयोग अपेक्षित

7. प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स, रसीद बुक, आमंत्रण पत्र, पम्पलेट छपवाकर घर-घर वितरण करने का निर्णय। हर घर से एक मुट्ठी चावल संग्रह, कलश यात्रा हेतु 200 साड़ी की व्यवस्था, ऑटो में स्टीकर लगाने का सुझाव।

संरक्षक नागेंद्र मिश्रा जी, बी.जे. आनंद जी, उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रजापति, कोषाध्यक्ष बसंत राय सहित सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक में नागेंद्र प्रसाद मिश्रा, व्ही.बी. सिंह, बसंत राय, अमरेंद्र नाथ शर्मा, राम लक्ष्मण मौर्य, उमाशंकर प्रजापति, बी.जे. आनंद, शारदा प्रसाद गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, शत्रुघन पंडित, बसंत भारती, मोहनलाल प्रजापति, बसंत शुक्ला, आर.पी. चौरसिया, रामायण प्रसाद शर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, पवन शर्मा, बलदेव सिंह धारीवाल आदि उपस्थित रहे।

निवेदक

बलदेव सिंह धारीवाल

महासचिव, कोहका जय हनुमान सेवा समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *