खुशियां बदलीं मातम में; बाराती बस पलटी, 19 घायल, दो की हालत नाजुक

दुर्ग | 27 अप्रैल, 2026 : दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्ग से मड़ियापार गई एक बारात की बस वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस सवार करीब 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात की यह बस ‘दादा कंपनी’ की थी। मड़ियापार से लौटते समय बोरी थाना क्षेत्र के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक बुजुर्ग और एक मासूम बच्चे की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है। बाकी घायलों का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *