पाटन के बेलौदी में उल्टी-दस्त का प्रकोप; स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, मिले 7 नए मरीज

दुर्ग। पाटन विकासखण्ड के ग्राम बेलौदी में उल्टी-दस्त (डायरिया) फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके में डेरा डाल दिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज दानी के निर्देश पर जिला सर्वलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे और पाटन बीएमओ डॉ. भुनेश्वर कठौतिया समेत विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को गांव का औचक दौरा किया।

180 घरों का सर्वे, अब तक 56 प्रभावितस्वास्थ्य अमले द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार एक्टिव सर्वेलेंस और घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। बुधवार को टीम ने कुल 180 घरों की जांच की, जिसमें उल्टी-दस्त के 7 नए मरीजों की पहचान हुई। अधिकारियों के मुताबिक, बीते 11 मई से अब तक गांव में कुल 56 मरीज सामने आ चुके हैं।

11 मरीज अस्पतालों में भर्ती, स्थिति नियंत्रण मेंराहत की बात यह है कि संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कुल मरीजों में से 11 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 4 मरीज सीएचसी पाटन, 2 जिला अस्पताल, 3 सेलूद अस्पताल, 1 आस्था अस्पताल और 1 मरीज महिमा अस्पताल में भर्ती हैं।

बाकी बचे 45 मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही इलाज चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीणों से अपील:हमेशा पानी को अच्छी तरह उबाल कर ही पिएं।बासी या सड़े-गले फल और सब्जियों का सेवन बिल्कुल न करें।उल्टी या दस्त के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं।बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवा खुद से न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *