लोकतंत्र प्रहरी/छत्तीसगढ़ रिसाली।ग्राहकों के सेहत और परोसे जाने वाले नास्ता की गुणवत्ता को लेकर नगर पालिक निगम रिसाली में स्ट्रीट फूड वेन्डरों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। लोक कल्याण मेला के तहत फुटकर व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना की जानकारी भी दी गई।स्वच्छता पखवाड़ा और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयुक्त मोनिका वर्मा के मार्गदर्शन में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को निगम के सभागार में सड़क किनारे खाने पीने का सामान तैयार कर बिक्री जीवनयापन करने वाले लोगों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

प्रथम एजूकेशन संस्था के भोजराम साहू ने बताया कि जब तक उनके द्वारा तैयार खाद्य सामाग्री सेहतमंद नहीं रहेगा तब तक बिक्री नहीं बढ़ेगी। उन्होंने बर्तन धोने से लेकर नास्ता व अन्य खाने पीने के सामानों को तैयार करने के तरीके को विस्तार से बताया। इसके अलावा ऐसे उपाय भी बताए जिससे स्ट्रीट फूड वेंडर अधिक मुनाफा कमा सके। इस अवसर पर मिशन मैनेजर अरूणा धृतलहरे, आइरा आनंद, प्रधानमंत्री आवास योजना की राजकुमारी बघेल, पीआईयू विजय कश्यप आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी नारद कोसरे ने फूड लाइसेंस के बारे में जानकारी दी|
50 हजार तक लोनफुटकर व्यापारियों को बताया कि नए सिरे से व्यापार करना या फिर व्यापार को बढ़ाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना के तहत व्यापारियों को 10 की जगह 15, 20 की जगह 25 और तृतीय किश्त 50 हजार का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं ऋण ब्याज में 7 प्रतिशत छुट का प्रावधान हैं इसके अलावा 30 हजार के क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है।
जिसमें 1200 सौ. रूपए केश बैक की सुविधा है।सबके लिए आवासवेंडरों को प्रधानमंत्री आवास योजना की भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि अगर कोई किराए के मकान में रहता है उसे भी और जिनके पास कच्चा आवास है उन्हे भी प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान देने का प्रावधान है।