लोकतंत्र प्रहरी।छत्तीसगढ़ दुर्ग.जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पांडे के द्वारा गत 24 सितम्बर को अपने मोबाइल से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट अपने व्हाट्सएप स्टेटस एवं अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड करने पर कांग्रेसियों ने आपत्ति जताई।
इसका विरोध करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपने कांग्रेस जनों के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कार्यपालन अधिकारी रूपेश पांडे के इस तरह की हरकत सही नहीं है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमानजनकटिप्पणी प्रचार किया जा रहा है. इससे अधिकारी रूपेश पांडे की अपंग मानसिकता को दर्शाता है.
देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान हुआ है, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है लोक सेवक के पद पर आसीन रूपेश पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के ऊपर अपराध दर्ज कर सात दिवस के अंदर कार्रवाई करें. अन्यथा कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्रआंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ प्रदीप चंद्राकर, राकेश हिरवानी, रिवेंद्र यादव, देवेंद्र देशमुख, झमित गायकवाड राजेंद्र ठाकुर,किशोरी लाल देशमुख, मुकेश साहू,रूपेश देशमुख, मोहित वालदे,दुष्यंत देवांगन एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।