दुर्ग में 10 दिवसीय जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला तकरीर कार्यक्रम का शुभारंभ

दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित तकिया पारा ईदगाह मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय तकरीर प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमे इस वर्ष मौलाना हासिम कानपुरी साहब कानपुर से आरहे है. जो 10दिन 1मोहर्रम से 10मोहर्रम तक तकरीर करेंगे. और साथ ही साथ पैगमबर साहब के वंसज पीर सैय्यद जामी अशरफ साहब किछोछा शरीफ (उ प्र) से तसरीफ ला रहे है. जो 8मोहर्रम से 10मोहर्रम तक अपना प्रवचन प्रस्तुत करेंगे.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म, समाज, शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं आपसी भाईचारे से जुड़े विषयों पर विद्वानों के विचारों का लाभ प्राप्त करेंगे।

अंजुमन के जुनैद आज़मी के द्वारा के बताया गया कि इस कार्यक्रम का 65वा वर्ष है.इस साल कार्यक्रम 17जून को शाम बाद नमाज़ मगरिब परचम कुशाई किया जायेगा. 18जून गुरुवार से 26जून शुक्रवार तक प्रवचन का आयोजन होगा.साथ ही साथ पैगम्बर साहब के वंसज सरकार जामी मिया भी काफ़ी सालो बाद दुर्ग शहर मे तसरीफ ला रहे है. जिससे उनके मानने वालो मे काफी खुशी का माहौल बना हुए है. कार्यक्रम का खास उद्देश्य समाज में प्रेम, सौहार्द, एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। प्रतिदिन आयोजित होने वाली तकरीरों में धर्मगुरुओं एवं विद्वानों द्वारा लोगों को मानवता, सद्भावना, शिक्षा के महत्व तथा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होगे । आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रोग्राम तकिया पारा ईदगाह मैदान मे रात्रि 10 बजे से शुरू हो जायेगा.और साथ ही साथ महिलाओ के लिए अलग से बैठने का इंतेज़ाम किया गया है.समिति ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों का लाभ लेने की अपील की है।

आयोजनकर्ता:
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी शहर दुर्ग
छत्तीसगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *