संसद में विपक्षी सांसदों के द्वारा सनातन धर्म और भगवा का अपमान घोर निंदनीय

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रमुख आईटी व पूर्व जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा जो अभिनय कर प्रदर्शन किया गया था !

इस पर आपत्ति जताई है !

अमित मिश्रा ने बताया कि संसद में प्रदर्शन के दौरान यह लोग प्रतीकात्मक तौर पर सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर दान पात्र लेकर बैठे थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दान पात्र में कुछ पैसे डाले थे और फिर पप्पू यादव भागते दिखे थे. इसके जरिए राम मंदिर चढ़ावा चोरी को दर्शाने का प्रयास विपक्षी नेताओं द्वारा किया गया था!

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रमुख आईटी व पूर्व जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने इसे सनातन धर्म, भगवा वस्त्र और करोड़ों साधु-संतों के त्याग का घोर अपमान बताया है। भगवा रंग करोड़ों भारतीयों की आस्था, त्याग, तपस्या और संस्कृति का प्रतीक है। राजनीतिक विरोध के लिए विपक्षी नेताओं को धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वेश धारण कर जो सनातन संस्कृति का अपमान करने प्रयास किया है! इससे अधिक शर्मनाक बात देश के लिए कुछ नहीं हो सकती।

जहां तक राम मंदिर चढ़ावा का मामला है चोरी करने वालों के लिए एसआईटी और सुप्रीम कोर्ट मिलकर सजा तय करेंगे।

अमित मिश्रा ने कहा कि क्या लोकतांत्रिक सिस्टम में चुने हुए सांसदों को ऐसा बर्ताव करना ठीक है! अभिनय करते हुए भगवान राम के छायाचित्र को नीचे रखकर पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हंस रहे थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता, अयोध्या के तथाकथित सांसद और कई दूसरे नेता भगवा कपड़े पहने संतों का कॉलर पकड़ रहे थे! इन विपक्ष के सांसदों द्वारा इस कृत्य पर धार्मिक भावनाएं आहत हुई है!

इन तीनों सांसदों पर सिर्फ एफआईआर दर्ज होना काफी नहीं होगा इन तीनों विपक्षी सांसदों के इस कृत्य पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए इनकी संसद की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए!

जिससे भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *