नशा मुक्ति अभियान में विद्यार्थियों की प्रेरक सहभागिता

भिलाई, 2 अगस्त 2026। रुंगटा कॉलेज (डेंटल), भिलाई के सौजन्य से रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग कलेक्टर तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन की सफलता में संजय रुंगटा का विशेष योगदान एवं सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम में  शशिकला पाण्डेय, उच्च वर्ग शिक्षिका, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरूद (भिलाई) तथा  ऐश्मी बंजारे, शिक्षिका, शासकीय हाई स्कूल जुनवानी के विशेष प्रयासों से भारत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री बालक दास राऊत ने शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का स्कार्फ पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी और प्रभावशाली बना दिया।

शशिकला पाण्डेय एवं  ऐश्मी बंजारे के प्रयास विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा समाजसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इस आयोजन ने युवाओं में नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *