ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान पर होने वाला संभावित हमला फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि समझौता नहीं होता है तो अमेरिका एक बार फिर सैन्य कार्रवाई शुरू करने के लिए तैयार है।

ट्रंप ने कहा कि खाड़ी सहयोगी देशों के अनुरोध पर उन्होंने हमले को कुछ समय के लिए रोक दिया है, ताकि गंभीर वार्ता का अवसर मिल सके। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि बातचीत सफल नहीं होती है, तो अमेरिकी सेना किसी भी समय ईरान पर बड़े हमले के लिए तैयार रहेगी।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप पहले ही ईरान को समझौते के लिए सीमित समय देने की चेतावनी दे चुके थे। उन्होंने यह भी कहा था कि समझौता नहीं होने की स्थिति में संघर्ष दोबारा शुरू हो सकता है।

राष्ट्रपति ने हमले की किसी विशेष योजना या विवरण का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ट्रंप पिछले कई हफ्तों से यह चेतावनी देते आ रहे हैं कि अगर ईरान समझौते पर नहीं पहुंचता है, तो अप्रैल के मध्य में हुआ युद्धविराम समाप्त हो सकता है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि इस मुद्दे पर उनके रुख में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *