JOB 2026: भारतीय स्टेट बैंक में रिजॉल्वर पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

SBI recruitment : भारतीय स्टेट बैंक ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत कुल 105 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार (contract basis) पर की जाएगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को रिजॉल्वर के रूप में कार्य करना होगा। इनका मुख्य काम ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा करना और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना होगा। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी।

पदों का वितरण

भर्ती के तहत विभिन्न सर्कलों में पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
नई दिल्ली में 15 पद, लखनऊ में 13, पटना में 10, भोपाल में 9, कोलकाता में 7 पद रखे गए हैं। इसके अलावा जयपुर, गांधीनगर और गुवाहाटी में 6-6 पद निर्धारित किए गए हैं। शेष पद बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे अन्य क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जो भारतीय स्टेट बैंक या इसके सहयोगी बैंकों में MMGS-II, MMGS-III या SMGS-IV ग्रेड से सेवानिवृत्त हुए हों। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 31 मार्च 2026 तक 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, जिनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई या कानूनी मामला लंबित है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को उनके अंतिम कार्यकाल के ग्रेड के आधार पर 45,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके सेवा रिकॉर्ड, अनुभव और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए प्रक्रिया इस प्रकार है—
आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करियर या भर्ती सेक्शन खोलें, संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें, ऑनलाइन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *