दुर्ग | 11 मई नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, जवाहर नगर (पटरी पार) स्थित सबसे बड़े खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट स्थापना का कार्य पूर्ण होने पर आज अलका बाघमार, महापौर दुर्ग द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। हाईमास्ट लाइट के शुभारंभ के साथ ही पूरा खेल मैदान रोशनी से नहा उठा, जिससे खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

दशहरा 2025 की घोषणा अब हुई साकार
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2025 (दशहरा पर्व) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर द्वारा जवाहर नगर खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की गई थी। अब वादा पूरा करते हुए यह सुविधा नागरिकों को समर्पित की गई है।

खिलाड़ियों व महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित वातावरण
लोकार्पण अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता खेल मैदानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था से न केवल खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगेगी। इससे महिलाओं, बच्चों और खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।

विकास कार्य निरंतर जारी
महापौर ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में खेल, सुरक्षा व आधारभूत सुविधाओं को लेकर और भी कार्य होंगे।
जनप्रतिनिधि व वार्डवासी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शेखर चन्द्राकर, पार्षद सुरूचि उमरे, विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, ललिता अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

वार्डवासियों ने जताया आभार
हाईमास्ट लाइट लोकार्पण पर वार्डवासियों और खिलाड़ियों ने महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे युवाओं को शाम के समय भी सुरक्षित और बेहतर वातावरण में खेल अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी।