- दुर्ग में 10दिवसीय तकरीर (प्रवचन) का आयोजन
- अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की तैयारी शुरू
दुर्ग ।अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी द्वारा 10 दिवसीय मोहर्रम के अवसर पर तकरीर (प्रवचन) का आयोजन किया जा रहा है.जिसमें दस दिनों तक क़र्बला के शहीदों के बारे में जानकारी दी जाएंगी।
तकिया पारा ईदगाह मैदान में हर साल की तरह इस साल भी 17जून से 26जून तक 10 दिवसीय तकरीर प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मौलाना हासिम कानपुरी 10दिन 1मोहर्रम से 10मोहर्रम तक तकरीर करेंगे. और साथ ही साथ पैगमबर साहब के वंसज पीर सैय्यद जामी अशरफ साहब किछोछा शरीफ (उ प्र) से भी आ रहे है. जो 8मोहर्रम से 10मोहर्रम तक अपना तकरीर (प्रवचन) करेंगे।
अंजुमन के जुनैद आज़मी ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यक्रम का 65वा वर्ष है.इस साल कार्यक्रम 17जून को शाम बाद नमाज़ मगरिब परचम कुशाई (ध्वजारोहण)किया जायेगा. 18जून गुरुवार से 26जून शुक्रवार तक प्रवचन का आयोजन होगा.साथ ही साथ पैगम्बर साहब के वंसज सरकार जामी मिया भी काफ़ी सालो बाद दुर्ग शहर में आ रहे है. जिससे मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल है।
कार्यक्रम में दुर्ग एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होगे । आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। प्रोग्राम तकिया पारा ईदगाह मैदान मे रात्रि 10 बजे से शुरू हो जायेगा.और साथ ही साथ महिलाओ के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।