दुर्ग जिले में मानसून की रफ्तार तेज, अब तक रिकॉर्ड 488.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • तहसील पाटन में सबसे ज्यादा 620.7 मिमी बरसे बदरा, धमधा में सबसे कम 318.4 मिमी बारिश

दुर्ग। दुर्ग जिले में इस वर्ष मानसून की स्थिति बेहतर बनी हुई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 1 जून से लेकर 2 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 488.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में बारिश का ग्राफ अलग-अलग रहा है, जिसमें पाटन क्षेत्र सबसे आगे चल रहा है।सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन में अब तक की सर्वाधिक 620.7 मिमी बारिश तहसील पाटन में रिकॉर्ड की गई है। वहीं, धमधा क्षेत्र में अब तक सबसे कम यानी न्यूनतम 318.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

इसके अलावा जिले की अन्य तहसीलों की बात करें तो दुर्ग तहसील में 549.9 मिमी, बोरी में 559.1 मिमी, भिलाई-3 में 488.2 मिमी तथा अहिवारा तहसील में 395.6 मिमी पानी बरस चुका है।दूसरी ओर, बीते रविवार (2 अगस्त) को जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और उमस बनी रही।

रविवार को दर्ज आंकड़ों के अनुसार, केवल बोरी तहसील में हल्की फुहारें पड़ीं जहाँ 3.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3 और अहिवारा तहसीलों में रविवार को 0.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। कृषि विभाग के अनुसार अब तक हुई यह बारिश खरीफ फसलों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *