NDA ने चुना नीतीश कुमार को नेता, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा—नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

पटना: बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की दिशा तय हो चुकी है। एनडीए (NDA) विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना तकनीकी इस्तीफा सौंप दिया। इसी के साथ उन्होंने नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा भी पेश कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां वे एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रशासन ने समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

इससे पहले विधान भवन में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में गठबंधन ने 202 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि एक प्रचंड बहुमत है और राज्य में स्थिर सरकार की मजबूत नींव माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *