नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस आज, 26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी

दुर्ग, 25 अगस्तआमदे मुस्तफा एवं जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग द्वारा मंगलवार को एक रोजा अज़ीमुश्शान जलसा ‘नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बाद नमाज मगरिब जामा मस्जिद, दुर्ग में होगा।

सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग के सदर सैय्यद अनीस रज़ा ने बताया कि रूहानी एवं इल्मी जलसे में मेहमान-ए-खुसूसी आले नबी, हजरत अल्लामा मौलाना पीर मुफ्ती सैय्यद ओहादुद्दीन माज़ अशरफ अशरफीउल जिलानी अजहरी मिस्बाही साहब किबला, किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश, शिरकत कर खिताब फरमाएंगे। कमेटी ने शहरवासियों एवं अकीदतमंदों से बड़ी संख्या में शामिल होकर महफिल को कामयाब बनाने की अपील की है।

26 अगस्त को निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार, 26 अगस्त को सीरत पाक कमेटी शहर दुर्ग द्वारा जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस दोपहर 2 बजे बाद नमाज जोहर जामा मस्जिद, दुर्ग से रवाना होगा। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचेगा, जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी।

कमेटी ने तमाम आशिकाने रसूल से जुलूसे मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा जुलूस के दौरान अनुशासन, अमन, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *