आईपीएल 2026 में बना नया इतिहास, 18वें सीजन में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग का 2026 सीजन बल्लेबाजी के मामले में अब तक का सबसे आक्रामक और रिकॉर्डतोड़ सीजन साबित हो रहा है। इस सीजन में बड़े स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहे हैं और 200 से अधिक रनों का लक्ष्य भी लगातार सफलतापूर्वक हासिल किया जा रहा है।

हाल ही में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 243 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह दिल्ली में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन वह भी जीत में तब्दील नहीं हो सका।

नया रिकॉर्ड बना आईपीएल 2026

इस सीजन में अब तक 10 बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम ने 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले किसी भी आईपीएल सीजन में इतनी बार 200+ रन का सफल पीछा नहीं किया गया था।

पिछला रिकॉर्ड आईपीएल 2025 में बना था, जब 9 बार 200 से अधिक का लक्ष्य हासिल किया गया था। लेकिन 2026 सीजन ने उसे पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

टीमों का दमदार प्रदर्शन

इस रिकॉर्ड में कई टीमों का योगदान रहा है, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में कई बार बड़े लक्ष्य का सफल पीछा कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।

रिकॉर्ड चेज का नया युग

आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भी पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस सीजन में ही 265 रन का लक्ष्य हासिल किया। इसके अलावा 262 रन का एक और बड़ा सफल पीछा भी उनके नाम है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने भी कई बड़े रन चेज किए हैं, जिनमें 246, 244 और 229 रनों के लक्ष्य शामिल हैं।

आगे और बढ़ सकते हैं रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 का अभी आधा सीजन बाकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड और भी आगे बढ़ सकता है। लगातार बढ़ते स्कोर और आक्रामक बल्लेबाजी ने इस सीजन को क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक सीजनों में शामिल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *