विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला थाना परिसर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न

दुर्ग, 5 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ब्लू क्रॉस एंड ब्लू क्रिसेंट मूवमेंट्स के छत्तीसगढ़ चैप्टर की दुर्ग जिला इकाई द्वारा महिला थाना दुर्ग परिसर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी टीआई नीता सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सभी पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सम्मान स्वरूप एक-एक पौधा भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की नेशनल डायरेक्टर सरस्वती धानेश्वर ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी।

इस अवसर पर संस्था के डिस्ट्रिक्ट कमांडर तरन सुरी, डिप्टी कमांडर नीलम बैनर्जी, सोशल वेलफेयर ऑफिसर ममता गोस्वामी, महिला वेलफेयर ऑफिसर सुनीता मुरकुटे, समन्वयक अधिकारी अभिषेक शर्मा, करना गुप्ता, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राधिका देवांगन, अविनाश वैष्णव, लीगल हेड पुष्पलता साहू, लीगल ऑफिसर सीमा हिरवानी,  एडवोकेट मोनिका सिंह संगीता चंद्राकर, सीमा मेश्राम सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *