स्मृति नगर रोड जगदंबा डेरी के पास जाम से जनता परेशान, समाधान की मांग

भिलाई : स्मृति नगर रोड जगदंबा डेरी के पास  में इन दिनों  जाम की स्थिति बनी रहने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  शाम के व्यस्त समय में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय व्यापारियों को काफी दिक्कत होती है। आज दिनांक 19 मेई को  एक एंबुलेंस फंसी थी जिसका वीडियो शारदा गुप्ता के पास उपलब्ध है एंबुलेंस वापस टर्न होकर दूसरे रास्ते से गई। आज की स्थिति में एक हाईवा ट्रक सामने चल रही थी और हाईवे को पर्याप्त जगह न मिलने के कारण और लंबी जाम लग गई।

जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता का कहना है कि सड़क किनारे अगर कोई बड़े वाहन आ जाए और टर्न लेने में दिक्कत हो रही हो तो पूरी सड़क जाम हो जाती है ऐसा कई बार देखा गया है आमजन मानस परेशान रहता है इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक है क्योंकि शैक्षणिक संस्थान चौपाटी होने के कारण इस सड़क पर बहुत ज्यादा दबाव रहता है  जाम लगता है  पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगता है। जाम  की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। झरोखा मैरिज प्लेस के पास भी शादी होने पर लोग घंटे फंसे रहते हैं वहां पर भी वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की आवश्यकता है।

जनहित संघर्ष समिति ने मांग की है कि  इस रोड पर 112 की गाड़ियां नियमित रूप से ग्रस्त करे। अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाए । इसके साथ ही आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिल सके।

 शारदा गुप्ता ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन सांसद विजय बघेल जी जी एवं विधायक जी को अवगत कराया है। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से शारदा गुप्ता विनोद उपाध्याय निशुपांडे  डॉ रमेश श्रीवास्तव कन्हैया सोनी बृजमोहन उपाध्याय  बंटी नाहर  अखिलेश वर्मा जेपी घनघोरकर  संतोष जयसवाल गुरनाम सिंह  हंसराज पटेल सुभाष शर्मा प्रदीप पांडे टिंकू रमेश देशमुख नेहरू साहू तुषार देवांगन निर्मल भारती छोटू पासवान मृगेंद्र कुमार  हरीशचंद्र भारती शक्ति सिंह, टिंकू संजय दुबे, संजय साहू,  गिरीश दिलीप दामले, नरेश संतोष सोनी  अमोल साहु अनिल सिंह पीसी प्रसाद योगेश यादव सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *