एंटरटेनमेंट डेस्क। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 3 जून को पेड प्रीमियर के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी मजबूत शुरुआत की थी।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 26.90 करोड़ और तीसरे दिन 29.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पेद्दी’ ने सातवें दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 184.48 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ‘पेद्दी’ ने सिर्फ पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही इसने चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ के 301.49 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
वहीं मारुति की प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ 208.39 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और इसका निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। इसमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।