बलरामपुर। जिला मुख्यालय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां शहीद पार्क चौक के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद पार्क चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क पर चल रहे बुजुर्ग बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी में बाइक चालक के नशे की हालत में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।