दुर्ग (छत्तीसगढ़): दुर्ग की एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने खारून नदी के तेज बहाव में डूबे व्यक्ति का शव सघन रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया।
दिनांक 17 सितंबर 2026 को रात्रि 8:00 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रानीतराई अंतर्गत ग्राम ओदरा गहन में खारून नदी में एक 38 वर्षीय व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही जिला सेनानी श्री दिनेश कुमार रावटे महोदय जी के निर्देशानुसार एसडीआरएफ टीम को रवाना किया गया। टीम ने सुबह 5:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच एसडीआरएफ के एक्सपर्ट डीप डाइवर राजकुमार यादव एवं ओंकार ने कुशलतापूर्वक डीप डाइविंग कर कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

घटना एवं रेस्क्यू का विवरण
- घटनास्थल: खारून नदी, ग्राम ओदरागहन, थाना रानीतराई (जिला दुर्ग)
- सूचना प्राप्ति: दिनांक 17/09/2026, रात्रि 8:00 बजे (कंट्रोल रूम)
- सर्च ऑपरेशन प्रारंभ: प्रातः 5:30 बजे
- डीप डाइविंग टीम: राजकुमार यादव एवं
ओंकार (एक्सपर्ट डीप डाइवर) - मृतक का नाम: सुरेंद्र कुमार यादव
- पिता का नाम: फिरंका यादव
- उम्र: 38 वर्ष
- निवासी: ग्राम तर्रा गोंदी, थाना भखारा, जिला धमतरी
(दिनेश कुमार रावटे)
जिला सेनानी एवं
जिला अग्निशमन अधि.
दुर्ग (छ.ग.)