पति के कथित अफेयर से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बंद कमरे में मिली लाश

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रवीना यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति विपुल यादव के कथित प्रेम संबंध को लेकर तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि रवीना यादव का अपने पति की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। घटना के दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद रवीना ने अपने पति को लगातार करीब 17 बार फोन कॉल किया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला। इसी दौरान महिला ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मामले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, फोन कॉल और कथित प्रेम संबंध समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मामला दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी का है। मामले में CSP हर्षित मेहर का बयान भी लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *