सेवा संकल्प के तहत 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति बाइक रैली

भिलाई। सेवा संकल्प के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम दुर्ग स्थित रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भिलाई से बाइक रैली निकाली जाएगी।

बाइक रैली 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे नेहरू नगर चौक से प्रारंभ होगी। रैली नेहरू नगर चौक से पटेल चौक तक जाएगी। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधि एवं नागरिक पटेल चौक से रवि शंकर स्टेडियम, दुर्ग के लिए रवाना होकर जिला स्तरीय सेवा ज्योति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि सेवा संकल्प की भावना के साथ अधिक से अधिक संख्या में 7 अक्टूबर को प्रातः 8:30 बजे नेहरू नगर चौक पहुंचकर बाइक रैली में सहभागिता करें और जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *