Warning to the health department: तीन भारतीय कंपनियों के जहरीले कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ के कारण WHO ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित जहरीले कफ सिरप को लेकर ग्लोबल अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ‘कोल्डरिफ’ सिरप पीने से 23 नवजात शिशुओं की मृत्यु के बाद दी गई। WHO ने सभी देशों से अपील की है कि वे इन दवाओं पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध मामले की तुरंत सूचना अपने स्वास्थ्य एजेंसियों को दें।

WHO ने तीन विशेष बैचों को खतरनाक बताया है:

  • श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का कोल्डरिफ (Coldrif)
  • रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स का रेस्पिफ्रेश टीआर (Respifresh TR)
  • शेप फार्मा का रिलीफ (Relife)

स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि इन दवाओं का सेवन गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

भारत की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने WHO को जानकारी दी है कि ये सिरप मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दिया गया था। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन सिरपों में डाइथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) की मात्रा सुरक्षित सीमा से लगभग 500 गुना अधिक थी।

हालांकि, CDSCO ने स्पष्ट किया कि ये दूषित सिरप भारत से निर्यात नहीं किए गए और अवैध निर्यात का कोई प्रमाण नहीं मिला है। इसी क्रम में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने भी पुष्टि की है कि ये जहरीले सिरप अमेरिका में नहीं भेजे गए थे।

इस चेतावनी के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने माता-पिता से अपील की है कि बच्चों को केवल सत्यापित और प्रमाणित दवाइयाँ ही दें और किसी भी संदिग्ध सिरप का सेवन न करने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *