सावन महोत्सव व तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने बिखेरा उत्साह

दुर्ग। महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ दुर्ग शहर द्वारा रविवार को साहू सदन, केलाबाड़ी में सावन महोत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की आरती एवं पूजन से हुई। इसके बाद फागड़ी एवं मटरो सिटी का सुहाना सफर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ छत्तीसगढ़ की जानकारी पर आधारित प्रश्नोत्तरी, व्यंजन प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। महिलाओं ने तीज मिलन के अवसर पर पारंपरिक परिधान में सहभागिता कर सावन की खुशियों को साझा किया।

समारोह में मंजू साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि सावन महोत्सव एवं तीज मिलन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही और पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ दुर्ग शहर की अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, समाजजनों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *