दुर्ग में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आपसी विवाद में हत्या की आशंका; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चाकूबाजी की घटना के बाद एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवा सोनी, निवासी उरला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आपसी विवाद के चलते हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों बॉम्बे आवास, उरला क्षेत्र के निवासी हैं। विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें शिवा सोनी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना मिलने पर मोहन नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *