जशपुर।जशपुर पुलिस में बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला चौकी दोकड़ा और थाना दुलडुला का है। पहले मामले में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी वहां आरोपी शिवा चौहान के घर में मेहमान के रूप में पहुंची रात को जब पीड़िता सो रही थी इसी दौरान आरोपी शिव चौहान आया और मैं तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा बोलकर पीड़िता के मना करने के बावजूद उसका शारीरिक शोषण किया आरोपी ने पीड़िता को अपने घर में कब्जे में रखा, मौका पाकर पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी परिजन आरोपी शिवा चौहान के घर पहुंचे और अपनी बेटी को उसके कब्जे से मुक्त कराया इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया।
वहीं दूसरे मामले में पीड़िता का आरोपी राम प्रसाद सिंह से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने पास बुलाया और अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण किया उसके बाद से लगातार आरोपी पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा इसी दौरान पीड़िता गर्भवती भी हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन आरोपी शादी करने से इनकार करता रहा जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर से शशिमोहन सिंह ने दी।