भिलाई/दुर्ग। एस आर हॉस्पिटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम उपकार तिवारी उपस्थित रहे।गौरवशाली ध्वजारोहण और देशभक्ति का गुंजन।समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। एस आर हॉस्पिटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर चेयरमैन एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक संजय तिवारी ने आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत और वंदेमातरम का गान किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ के संदेश के साथ मैराथन
इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए संस्थान द्वारा एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। ‘फिट इंडिया हिट इंडिया’ के संदेश के साथ आयोजित यह मैराथन दौड़ कुल 4 किलोमीटर की थी। दौड़ एस आर हॉस्पिटल परिसर से प्रारंभ होकर करहीडीह चौक पहुंची और वहां से वापस लौटकर एस आर हॉस्पिटल में ही समाप्त हुई। मैराथन में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ दौड़ लगाकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।




उत्कृष्ट कर्मचारियों और स्वच्छता वीरों का सम्मान
समापन पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में साल भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से अस्पताल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने वाले ‘स्वच्छता वीरों’ (सफाई कर्मियों) को भी मंच पर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राम उपकार तिवारी और चेयरमैन संजय तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम उपकार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
।वहीं कार्यक्रम के अंत में विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश सिंग और संस्था की कर्मी कु रेखा पारकर जन्म दिवस भी केक काट कर मनाया गया।
इस अवसर पर एस आर हॉस्पिटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर्स ,नर्स,व अन्य स्टाफ सहित छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे.