CM TODAY: कैंसर कॉन्क्लेव से ‘अय महाकुंभ 2026’ तक, मुख्यमंत्री साय का आज कई कार्यक्रमों में रहेगा व्यस्त दौरा

रायपुर, 19 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर, अंबिकापुर और विश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नवा रायपुर में 4th Annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave और अंबिकापुर में आयोजित ‘अय महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे वे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री करीब 1:25 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद होटल बैंड बसंत जाकर दोपहर 1:40 बजे से 3 बजे तक ‘अय महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से विश्रामपुर, जिला सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:55 बजे अयप्पा ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने के बाद वे रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग जाएंगे। यहां शाम 4:10 बजे से 4:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री अयप्पा ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। शाम करीब 5:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *