Hibiscus Tea : हर्बल टी का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग चाय और कॉफी के अलावा अलग-अलग तरह की हर्बल चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। इन्हीं में गुड़हल के फूलों से तैयार होने वाली चाय भी शामिल है। गुड़हल के फूलों में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और इसे कैफीन-फ्री हर्बल ड्रिंक के तौर पर लिया जा सकता है।
गुड़हल का पौधा घर के गमले या बगीचे में आसानी से लगाया जा सकता है। इसके फूलों से घर पर ही लाल रंग की स्वादिष्ट हर्बल चाय तैयार की जा सकती है।
गुड़हल के फूलों की चाय कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- गुड़हल के फूल – 2 से 3 ताजे
- पानी – 2 कप
- शहद – 1 चम्मच
- नींबू का रस – 1/2 चम्मच
- दालचीनी या लौंग – 1 छोटा टुकड़ा
बनाने की विधि
- गुड़हल के फूलों से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें, इसमें 2 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं.
- अब गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह धो लें, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए.
- फिर पानी में डालें, फिर डालचीनी, लौंग डालकर पानी को उबालें.
- इसे 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. धीरे-धीरे पानी का रंग गहरा लाल होने लगेगा.
- इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को 2 मिनट ढककर रहने दें, ताकि फूलों का स्वाद अच्छी तरह घुल जाए.
- अब चाय को छानकर कप में निकाल लें और गुनगुना होने तक ठंडा करें.
- जब चाय थोड़ा ठंडी हो जाए, तब स्वाद के अनुसार शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं.
- ध्यान रखें कि बहुत गर्म चाय में शहद न डालें.
- लीजिए स्वादिष्ट गुड़हल का हर्बल टी तैयार है.
गुड़हल के चाय पीने के फायदे क्या हैं?
अगर आप नियमित रूप से इसकी चाय का सेवन करते हैं, तो शरीर को कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे-
- वजन कंट्रोल रहता है.
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
- शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है.
- गट और लिवर हेल्थ के लिए अच्छा ऑप्शन है.
नोट: गुड़हल की चाय के फायदे व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और सेवन की मात्रा पर निर्भर कर सकते हैं।