दुर्ग : ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल बघेरा दुर्ग में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया| सर्वप्रथम सरस्वती माता जी की पूजा अर्चना कर एवं डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई,, शिक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा विद होने के कारण उन्होंने अपने जन्म दिवस पर पूरे भारत के लिए एक अच्छा तोहफा दिए जो शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का वचन दिए जो हम उन्हें प्रणाम नमन करते हैं|
साथ ही कहा की शिक्षक ही भारत के निर्माता हैं शिक्षकों का सम्मान पूरे वर्ष भर होना चाहिए क्योंकि गुरु के बगैर ज्ञान नहीं मिलता है इसलिए हर विधार्थी को शिक्षकों का सदैव सम्मान करते रहे क्योंकि उन्हीं के बताए मार्गों पर हमें आगे बढ़ने का मौका मिलता हैऔर तरह तरह के ज्ञान सीखने को मिलता है इस अवसर बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर गीत कविताएं प्रस्तुत किए टीचरों ने भी शिक्षक दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किए|
इस अवसर पर शिक्षक सम्मान 2026से सभी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया सम्मानित होने वाले| प्रधान पाठिका लालिमा तिवारी,उप प्रधान पाठिकाअन्नू पाण्डेय, उप प्रधान पाठिका कुमारीवसुंधरा पटेल, सहायक शिक्षिकाएं, रुखमणि कुम्भकार, अन्नपूर्णा साहू, रुखमणि टंडन बाँधे, हेमवती साहू,नम्रता देवांगन, आकांक्षा गुप्ता, अनिता यादव, नैना यादव, सुलेखा पटेल, पूजा विश्वकर्मा, आरती राजपूत, खुशबू साहू, एवं शारदा यादव आदि सभी को शिक्षक सम्मान से सम्मानित करने के बाद सभी टीचर बेहद खुश थे विद्यालय की प्रधान पाठिका लालिमा तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है स्कूल प्रबंध समिति ने सभी टीचरों को शिक्षक दिवस पर जो सम्मानित किए हैं बहुत बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं|