आत्मानंद स्कूल में तीन दिन में 8 छात्राएं बीमार, जांच शुरू

खम्हरिया : खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (सेजेस) में तीन दिनों के भीतर कक्षा 9वीं-ए की आठ छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सोमवार को दो छात्राएं अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं, उनके हाथ-पैर अकड़ गए और वे बेहोश हो गईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक छात्रा में सिकल सेल संबंधी समस्या पाई गई, जबकि दूसरी की सभी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई हैं।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, पहली घटना 9 जुलाई को हुई थी। उस दिन पांच छात्राएं अचानक चक्कर आने, बेहोश होने, हाथ-पैर अकड़ने, आंखों से आंसू निकलने और बोलने में दिक्कत जैसी शिकायतों से प्रभावित हुईं। सभी को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। 11 जुलाई को भी दो छात्राओं में इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए।

प्राचार्य सुनीता दीवान ने बताया कि अब तक यह स्थिति केवल डे-शिफ्ट की कक्षा 9वीं-ए की स्कूल मेंछात्राएं बेहोश हो रही हैं।

छात्राओं में ही सामने आई है। सुबह की शिफ्ट के विद्यार्थियों या शिक्षकों में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। सभी छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद शुरुआती तौर पर मामला मनोवैज्ञानिक कारणों से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। जिला शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्राओं की काउंसलिंग के लिए मनोवैज्ञानिक टीम बुलाई गई है। एहतियात के तौर पर 9वीं-ए का कक्ष भी बदल दिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बच्चों का मनोबल बनाए रखने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *