न्याय अब और भी सुलभ5 मई को लॉन्च होगा eCourts App का नया वर्जन 4.0यूजर्स को 4 मई तक डेटा बैकअप लेने की सलाह

नई दिल्ली/दुर्ग |न्यायिक सेवाओं को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उच्चतम न्यायालय की ई-कमेटी (eCommittee) ने बड़ा कदम उठाया है। eCourts Services मोबाइल एप को अब नए और आधुनिक स्वरूप Version 4.0 में अपडेट किया जा रहा है। यह नया वर्जन 5 मई 2026 से लाइव हो जाएगा।

क्या होगा खास Version 4.0 में?

नए अपडेट के बाद एप की स्पीड पहले से कई गुना बढ़ जाएगी। इसमें एक नया इंटरफेस दिया गया है, जिससे मोबाइल को एक हाथ से चलाना आसान होगा। प्रमुख सुविधाओं में सीधे केस स्टेटस स्क्रीन से आदेशों (Order) की PDF डाउनलोड करना, पुराने और नए केस नंबर को एक साथ ट्रैक करना और भुवन मैप्स (BHUVAN Maps) के जरिए कोर्ट परिसर ढूँढना शामिल है। साथ ही ePay और eFiling जैसी सेवाएं भी अब एक ही स्थान पर मिलेंगी।

उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी चेतावनी

डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एप का उपयोग करने वाले वकीलों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे 4 मई 2026 तक वर्तमान एप के ‘Export’ फीचर का उपयोग कर अपने सेव किए गए केस डेटा का बैकअप ले लें। ऐसा न करने पर अपडेट के बाद सुरक्षित किया गया पिछला डेटा नष्ट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *