स्कूल शिक्षा विभाग में 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग की ओर से व्याख्याता पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जा रहा है।

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अनुसार, कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं के 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के 430 पद शामिल हैं।

विषयवार इतने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में हिन्दी के 120, अंग्रेजी के 120, संस्कृत के 120, भौतिकी के 94, राजनीति शास्त्र के 100, इतिहास के 100, भूगोल के 100 और अर्थशास्त्र के 100 पद शामिल हैं।

CGSSB आयोजित करेगा लिखित परीक्षा

व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम CGSSB की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आवेदन की तारीख अलग से होगी जारी

भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं आवेदन शुरू होने की तारीख और आवेदन से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना और आवेदन की तारीख के लिए CGSSB एवं व्यापम की वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *