नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में डेब्यू का मौका नहीं मिला। मैच से पहले उनके प्लेइंग-11 में शामिल होने की अटकलें तेज थीं, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं दी।
अगर वैभव इस मुकाबले में मैदान पर उतरते, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाते। हालांकि, टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम ने फिलहाल उन्हें इंतजार करने का फैसला किया है। ऐसे में सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड फिलहाल बरकरार रहेगा।
वहीं, इस मुकाबले से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के करियर का भी नया अध्याय शुरू हुआ है। श्रेयस पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर कप्तान उनका यह पहला मुकाबला है, जिस पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर बनी हुई है।
ओपनिंग की जिम्मेदारी इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कंधों पर होगी। दोनों आक्रामक बल्लेबाजों से टीम को तेज और मजबूत शुरुआत की उम्मीद है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों को अब उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अगले मुकाबले का इंतजार रहेगा।